Breaking News

नाली के पानी से नारियल धोने वाला विक्रेता गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल, देखें वीडियो

धूल में गंदे हो गए नारियल इसलिए धो रहा था। आरोपी विक्रेता ने बताया।

@शब्द दूत ब्यूरो(07 जून 2023)

नोएडा।  यहां थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के बाहर नारियल पानी बेचने वाले एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो में वह नारियलों पर नाली का पानी छिड़कता हुआ नजर आ रहा है।

बिसरख थाना प्रभारी  निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो आया जिसमें आरोपी नाली से गंदा पानी एक बोतल में भर कर उसे अपने ठेले पर रखे नारियलों पर छिड़कते नजर आ रहा है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक ने बताया कि इस विक्रेता का नाम समीर (28 वर्ष) है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 270 तथा 504 के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। उनके अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि धूल के कारण उसके नारियल गंदे हो गए थे और उसने जल्दबाजी में नाली के पानी से नारियल धोए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-