Breaking News

बिग ब्रेकिंग: महिला वकील की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, सुबह सुबह हुई वारदात से मचा हड़कंप

महिला वकील का अपने पति से तलाक हो चुका था।

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2023)

मेरठ । अज्ञात हमलावरों ने आज तड़के एक महिला वकील की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

टीपीनगर इलाके की न्यू मेवला कॉलोनी निवासी  अंजली गर्ग  उम्र 35 वर्ष आज सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रही थी जैसे ही वह अपने घर के गेट पर पहुंची तभी उसे गोली मारी गई।

सुबह 6.30 बजे खून से लथपथ लाश देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए के लिए भेज दिया है।

टीपीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि अंजली की शादी नितिन गर्ग से हुई थी। अंजली का तलाक हो चुका है। तलाक के बाद वह घर में अकेली रहती थी। अंजली कचहरी में वकील थीं। पड़ोसियों ने बताया कि उनका पति से 8 साल से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। अभी जिस घर में अंजली अकेले रहती थी, वह मकान उनके ससुर का था। इसमें वो पति के परिवार की मर्जी के बगैर रह रही थी।

पड़ोसियों के मुताबिक, अंजली को किसी ने गोली मारते नहीं देखा है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सुबह 2 लोग एक स्कूटी से आए थे। स्कूटी ड्राइवर ने मास्क लगाया हुआ था। पीछे बैठे आदमी ने रुमाल से मुंह बांधा हुआ था। पीछे बैठे आदमी ने पिट्ठू बैग भी ले रखा था।

पड़ोसियों ने बताया की गोली चलने की आवाज काफी तेज आई थी। एक गोली चलने की आवाज ही आसपास के लोगों ने सुनी। बाहर आए तो महिला वकील खून से लपथप गेट पर गिरी थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-