Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जून, 2023)

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रविवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम पहुंचे।

उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। जिस कारण उनके एयरपोर्ट आने के बाद ही एयरपोर्ट कर्मियों को पता चला। लंबे समय से चर्चा में बने हुए मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले भी उत्तराखंड पहुंचे थे।

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने भी पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीनाथ का आशीर्वाद लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-