Breaking News

बिग ब्रेकिंग: काशीपुर के टांडा उज्जैन में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों की हजारों भरी व खाली बोरियां बरामद, एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त सफलता, एक गिरफ्तार ,मालिक की तलाश

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जून 2023)

देहरादून/काशीपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने काशीपुर के टांडा उज्जैन में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी । मौके पर सीमेंट से भरे दो ट्रक भीइ बरामद किये हैं। आज तड़के हुई छापामारी में एसटीएफ व काशीपुर पुलिस ने ये खुलासा किया। अल्ट्रा टेक, एसीसी, बांगर व मॉयसेम के नाम से बाजार में बिक रही थी नकली सीमेंट।

उत्तराखंड एसटीएफ  एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर  सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे द्वारा गठित उत्तराखंड एसटीएफ व कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वांइट ऑपरेशन के तहत कार्यवाही करते हुए आज प्रातः तड़के काशीपुर क्षेत्र से एक नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई। फैक्ट्री से अलग-अलग ब्रांडो की 1250 सीमेंट से भरी बोरियां, 1200 खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि उत्तराखंड एसटीएफ को एक मुखबिर से सूचना मिली कि काशीपुर क्षेत्र में चोरी छुपे एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित की जा रही है । जिस पर टीम के द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रतिनिधियों व कोतवाली काशीपुर पुलिस को साथ लेकर यहां  टांडा उज्जैन क्षेत्र में एक बड़े गोदाम में रेड डाली गई । जहां पर एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित होती पाई गई फैक्ट्री परिसर से दो ट्रक नकली सीमेंट से भरे हुए तथा फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांडो का नकली सीमेंट व खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद हुए मौके से एक व्यक्ति कमल सागर को गिरफ्तार किया गया। मौके पर दो  ट्रक संख्या UK06 CB 2980 व वाहन कैंटर संख्या UP22 AT 26261भी पुलिस ने बरामद किये हैं।

पूछताछ में पता चला कि इस फैक्ट्री का असली मालिक वसीम पुत्र मेहंदी हसन निवासी पत्थर खेड़ा थाना भोट जिला रामपुर है। जबकि वह वसीम का मुंशी है जो यहां का काम देखता है। इस दौरान मौके पर आई अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारी संजय शर्मा द्वारा फैक्ट्री का अवलोकन कर बताया कि जिन कट्टों में हमारी कंपनी अल्ट्राटेक का नाम अंकित है वह कट्टे डुप्लीकेट तरीके से छपवाए गए हैं । इन कट्टों में जो बैच नंबर व एमआरपी अंकित है ,वह स्पष्ट नहीं है और भिन्न है । जबकि हमारी कंपनी के जो कट्ठे होते हैं उनके बैच नंबर वह एमआरपी स्पष्ट पढ़ने में आते हैं । हमारी कंपनी के कट्टों में बैच नंबर व एमआरपी लेजर डॉटेड तरीके से कट्टों में अंकित कराया जाता है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड एसटीएफ को पिछले कई दिनों से कुमाऊं के उधम सिंह नगर जिले में नकली सीमेंट बनाए जाने और उसे बाजार में बेचे जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।

नकली सीमेंट की फैक्ट्री का संचालन उत्तर प्रदेश निवासी वसीम के द्वारा किया जा रहा था । जो कि फरार है । बताया गया कि वसीम का पुराना आपराधिक इतिहास है।  उसके ऊपर उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में नकली सीमेंट की फैक्ट्री चलाने के कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है । वसीम की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के  विरुद्ध एक मुकदमा अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी, धारा 63,65 कॉपीराइट एक्ट 1957धारा 102, 104 ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत कोतवाली काशीपुर में दर्ज कराया गया है।

इस छापामारी में शामिल एसटीएफ व पुलिस के इंस्पेक्टर एम0पी0 सिंह ,एस आई के०जी० मठपाल ,हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह,संजय कुमार तथा काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी,एस आई मनोज जोशी,संतोष कुमार देवरानी,कंचन पडलिया, कांस्टेबल मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-