Breaking News

काशीपुर : चिकित्सक और उसकी पत्नी की आत्महत्या की दर्दनाक हकीकत,लाक डाउन और पत्नी की बीमारी के चलते खराब हो गई थी आर्थिक स्थिति, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2023)

काशीपुर। सैनिक कालोनी निवासी चिकित्सक ने पत्नी समेत जहर का इंजेक्शन लगाकर जिन परिस्थितियों में आत्महत्या की वह बेहद दर्दनाक कहानी है। डॉ इंद्रेश शर्मा की पत्नी पिछले दस बारह सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं हैं।वह स्वेच्छा से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।

एस पी अभय सिंह ने बताया कि चिकित्सक और उसकी पत्नी की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे जहां मृतक दंपत्ति के बारह वर्ष के पुत्र ने उन्हें बताया कि आर्थिक तंगी के चलते लाक डाउन के बाद 2020 से उसे स्कूल में एडमिशन नहीं दिलाया गया। चिकित्सक का अपने पुत्र से कहना था कि आर्थिक स्थिति ठीक होते ही वह उसका एडमिशन दोबारा करवा देंगे।

एसपी के मुताबिक पत्नी की बीमारी की वजह से चिकित्सक की आर्थिक स्थिति और उनका खुद का स्वास्थ्य भी खराब हो गया था। जिस वजह से वह तनाव में थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-