Breaking News

काशीपुर: सैनिक कालोनी के डोबरियाल दंपत्ति की दर्दनाक कहानी, बीमार पति के चलते मदद की गुहार लगाई पत्नी ने, वार्ड के जनप्रतिनिधि ने टरका दिया, एक विवश पत्नी की कारूणिक पुकार, बड़ा सवाल कौन करेगा मदद? देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मई 2023)

काशीपुर। सैनिक कालोनी में रह रहे इस दंपत्ति को लाचारी और दूसरों के सहारे अपनी जिंदगी काटनी पड़ रही है। बागेश्वर के मूल निवासी दिलीप डोबरियाल यहां सैनिक कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

दिलीप घरों में पुताई का काम कर अपने परिवार,जिसमें उसकी पत्नी ललिता और एक 14 वर्ष की बेटी है,का पेट पालता है। लेकिन चार महीने पहले उसके पैरों में मवाद भर गया जिससे वह लाचार होकर घर बैठ गया। दिलीप मूक बधिर तो पहले से ही था अब बीमारी ने उसे लाचार कर दिया। पत्नी ललिता घरों में काम करने लगी। लेकिन ललिता जिन घरों में काम करती थी वहां से उसे पैसे पूरे नहीं मिलते थे वहीं हर तरह का भरपूर घरेलू काम उससे कराया जाता था। ललिता ने बताया कि पूरे माह काम करने के बजाय कुल पांच सौ रुपए उसे देते थे। एक बेटी है 14 वर्ष की जिसे मुरादाबाद उसकी बुआ के पास रहने के लिए भेज दिया है। ललिता के माता-पिता दिनेशपुर रहते हैं। लेकिन वह भी काफी गरीब हैं थोड़ी बहुत मदद कर पाते हैं।

ललिता का कहना है कि उसके पति का किसी तरह उपचार हो जाये तो वह आगे की जिंदगी में भी कुछ कर पाये।

सब तरफ से निराश और हताश ललिता वार्ड पार्षद के पास गयी तो उसे टका सा जवाब मिला कि हमारा काम सिर्फ साइन करना है। पिछले दिनों आई आंधी में उनके घर की चारदीवारी गिर गई। लेकिन उस परिवार के पास उसे ठीक करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं। खाने के लिए ही पूरा नहीं पड़ता चारदीवारी कौन बनाये। मदद की गुहार लगाने पर जनप्रतिनिधि का ऐसा रुखा जबाव। हर ओर से निराश और हताश ललिता ने लोगों से गुहार लगाई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-