Breaking News

व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान पर चोरी करते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद, कितने आराम से दिया चोरी को अंजाम,देखिए वीडियो

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए नजर आ रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (29 मई 2023)

हरिद्वार। दिन दहाड़े व्यापार मंडल अध्यक्ष की गारमेंट की दुकान से एक चोर ने गल्ले से नकदी साफ कर ली।

यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव प्रताप शर्मा की खड़खड़ी में गारमेंट की दुकान है। बीते रोज वह किसी से बात करने के लिए दुकान से बाहर आये थे। दुकान पर काम करने वाला युवक लघु शंका के लिए चला गया कि इसी बीच चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए दुकान के भीतर रखे गल्ले से नकदी साफ कर ली। बाद में जब दुकान स्वामी वापस आये तो उन्हें गल्ले से नकदी गायब मिली।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक युवक पैसे निकालते हुए दिखाई दिया। दुकान स्वामी के मुताबिक गल्ले में 25-30 हजार की नकदी थी। मामले की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस को दे दी है।

कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-