Breaking News

आज से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का समय भी बदला

@शब्द दूत ब्यूरो (29 मई, 2023)

आज से वंदे भारत एक्सप्रेस का देहरादून से दिल्ली के लिए परिचालन शुरू हो गया है। इससे पहले इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेनों का समय देख कर ही स्टेशन पहुंचें।

उत्तरी रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रात 10 बजकर 05 मिनट पर निकले वाली उपासना ट्रेन अब नौ बजकर 45 मिनट पर दून से रवाना होगी। जबकि रात 10 बजकर पांच मिनट पर दून से निकलने वाली कुंभ एक्सप्रेस भी नौ बजकर 45 मिनट पर निकलेगी।

दिल्ली से दून पहुंचने वाली जनशताब्दी पांच मिनट पहले पहुंचेगी। यह ट्रेन पहले रात नौ बजकर 15 मिनट पर पहुंचती थी। अब यह ट्रेन नौ बजकर 10 मिनट पर दून पहुंचेगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा, वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के चलते दून से देश के अन्य शहरों व अन्य शहरों से दून आने वाली लगभग सभी ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए ट्रेनों की समय सारणी देख कर ही कुछ मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचे।

अधिकतर सीटों पर वेटिंग
दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन में चीयर कार यानी कुर्सी यान और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-