@शब्द दूत ब्यूरो (28 मई 2023)
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी 30 मई मंगलवार को प्रातः 11 बजे बी आर सी सभागार काशीपुर में उत्तराखण्ङ बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित करेगा।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी रहेगें ।
यह जानकारी देते हुए लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन सुरेश शर्मा ने बताया कि इस सम्मान समारोह में 90% या इससे ऊपर के हाई स्कूल एवं इंटर परीक्षा के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। लायंस क्लब काशीपुर सिटी इससे पूर्व 21 मई को CBSC बोर्ड परीक्षा के 70 टॉपरों को सम्मानित कर चुका है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal