@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई 2023)
रामनगर। उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इण्टरमीडिएट परीक्षा -2023 का कुल परीक्षाफल 80.98% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 78.48 % तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 83.49% रहा।
जसपुर की तनु चौहान ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 488/500 कुल 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ की हिमानी ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 485/500 कुल 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
सितारगंज के एसवीएम कालेज के छात्र राज मिश्रा ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 483/500 कुल 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9001 कुल 7.26 प्रतिशत है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 43121 कुल 34.79 प्रतिशत है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 46627 कुल 37.61 प्रतिशत है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 771 कुल 0.62 प्रतिशत है।
प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 में जनपद अल्मोड़ा कुल 87.33 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।
हाईस्कूल परीक्षा -2023 का कुल परीक्षाफल 85.17% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 81.48 % तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 88.94% रहा।
सुशांत चंद्र वंशी टिहरी गढ़वाल के छात्र ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
आयुष सिंह रावत, ऋषिकेश और रोहित पांडे रूद्रपुर ने 494/500 कुल 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
काशीपुर के शौर्या ने हाईस्कूल परीक्षा में 493/500 कुल 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल में सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 11300 कुल 8.84 प्रतिशत है।प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 32362 कुल 25.31 प्रतिशत है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 48635 कुल 38.04 प्रतिशत है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 16571 कुल 12.96 प्रतिशत है। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2023 में जनपद रुद्रप्रयाग कुल 91.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal