Breaking News

काशीपुर: तालाब पाटकर बनी बर्फ फैक्ट्री पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मई 2023)

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अतिक्रमण की हद कर दी। यहां महुआखेड़गंज में तालाब के ऊपर ही बर्फ फैक्ट्री बना दी। पिछले कई सालों से यहां बर्फ फैक्ट्री चल रही थी। आज प्रशासन ने इस अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर इसे ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।

महुआखेड़गंज में गुड्डू बर्फ फैक्ट्री के नाम से पिछले कई वर्षों से तालाब के ऊपर चल रही थी। तहसीलदार युसुफ अली ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी को इस बारे में नोटिस भी दिया गया था। आज पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर वहां पहुंचे और फैक्ट्री को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस मशीनों में होती है। जिसको देखते हुए फैक्ट्री स्वामी को मशीनें वहां से हटाने को नोटिस दिया गया है। अमोनिया गैस की वजह से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए पहले वहां से मशीनें हटवायी जायेंगी।  फिलहाल प्रशासन ने वहां काफी अतिक्रमण हटा दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-