Breaking News

ब्रेकिंग: काशीपुर के देवव्रत जोशी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में देश भर में 125 वीं रैंक, परिवार में खुशियों का माहौल

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मई 2023)

काशीपुर। कूर्मांचल कालोनी निवासी प्रकाश जोशी के पुत्र देवव्रत जोशी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में देश भर में 125 वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

देवव्रत जोशी के पिता प्रकाश जोशी इंटेलीजेंस ब्यूरो में कार्यरत हैं जबकि उनकी मां खटीमा के इंटर कालेज देवरी में शिक्षिका हैं। देवव्रत की इस सफलता पर उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। यहां कूर्मांचल कालोनी में उनके चाचा गिरीश जोशी ने अपने भतीजे देवव्रत की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देवव्रत की दादी श्रीमती जानकी जोशी भी अपने पोते की इस उपलब्धि से खुश हैं। देवव्रत जोशी की इस सफलता पर उनके काशीपुर व खटीमा स्थित निवास पर फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

देवव्रत जोशी के पिता प्रकाश जोशी ने शब्द दूत को बताया कि उनके परिवार में पुत्र की इस उपलब्धि से गौरव के क्षण हासिल हुये हैं। उन्होंने बताया कि देवव्रत शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। परिवार को उससे जो उम्मीदें थीं। उन्हें उसने पूरा किया है।

देवव्रत जोशी से शब्द दूत की बातचीत हुई जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। हालांकि जो भी क्षेत्र उन्हें मिलेगा वह निष्ठा के साथ उसे निभायेंगे और देश सेवा उनका एकमात्र उद्देश्य है।

बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी ।

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसाा की गई है। अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के हैं, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी के हैं। 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता की पहली ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) प्राप्त हुई। वहीं, दूसरे स्थान (AIR 2) पर गरिमा लोहिया हैं और इनका रोल नंबर 1506175 है, जबकि तीसरे स्थान (AIR 3) पर उमा हरति एन हैं और इनका रोल नंबर 1019872 है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-