Breaking News

दो हजार नोट बदली: पूर्व विधायक चीमा बोले फैसला जल्दबाजी में लेकिन…., भाजपा नेता दीपक बाली बोले,”नहीं होगी जनता को कोई दिक्कत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मई 2023)

काशीपुर। आज से देश में दो हजार के नोटों के बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा और भाजपा नेता दीपक बाली ने आज शब्द दूत से नोट बदली को लेकर पूछे गए सवालों के जबाव में कहा कि इससे जनता को ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। दोनों ही नेताओं की राय थी सरकार ने इस बार काफी सहूलियत दी है। इसलिए जनता को कोई परेशानी नहीं होगी।

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले जनता को मंदिर में चढ़ाने के लिए भी सड़े नोट मिलते थे। लेकिन अब बदलाव हो रहा है। हालांकि चीमा का यह मानना है कि ये फैसला जल्दबाजी में किया गया है। लेकिन इसके पीछे क्या परिस्थिति रही वह इसके विस्तार में नहीं जाना चाहते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने नोट बदली को लेकर कहा कि जनता के लिए काफी सुविधाजनक प्रक्रिया बनाई गई है। पिछली बार जरूर कुछ दिक्कत हुईं थी उसे देखते हुए आरबीआई ने बैंकों में नोट बदलने के काफी सुविधाजनक प्रक्रिया बनाई है इसलिए नोट बदली में लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने वाली।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-