Breaking News

कोटाबाग: राजकीय महाविद्यालय के एंटी ड्रग प्रकोष्ठ ने नुक्कड़ नाटक से समझाये नशे के दुष्प्रभाव, लोगों ने की सराहना, देखिए छात्र छात्राओं का जोरदार अभिनय वीडियो में

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मई 2023)

कोटाबाग। यहां राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए देवभूमि को नशामुक्त करने का आह्वान किया। महाविद्यालय कोटाबाग की इस प्रस्तुति को वहां काफी लोगों ने देखा और इस प्रयास की जमकर सराहना की।

महाविद्यालय  के एंटी ड्रग प्रकोष्ठ के तत्वाधान में  आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को एक गांव के चौराहे पर मंचित किया गया। नुक्कड़ नाटक का विषय नशा विनाश का आगाज है ।  ग्राम सयात के चौराहे पर प्रदर्शित नुक्कड़ नाटक की विषय वस्तु यह रही कि एक नव दंपति है जो सुखद वैवाहिक जीवन जी रहा है । तभी उनके घर में एक मित्र का प्रवेश होता है। मित्र विवाह की दावत मांगता है।

पत्नी यह चाहती है कि यह दावत घर पर ही हो । परंतु मित्र अपनी बातों के मकड़जाल में फंसा कर पति को बाहर ले जाने में सफल हो जाता है। वह पति को बाहर ले जाकर पति के लाख मना करने के बाद भी उसके साथ नशा करता है । और फिर रात को पति घर में आकर क्लेश करता है। द्वितीय दिवस में भी पति और दोस्त बाहर जाकर नशा करते हैं। फिर घर में कलेश होता है ।और यह प्रक्रिया रोज दृष्टिगोचर होने लगती है।
तभी पत्नी परेशान होकर डॉक्टर के पास जाती है, पुजारी के पास जाती है, बाबाओं के चक्कर में जाती है, डॉक्टर पत्नी को यह सलाह देते हैं कि वह अपने पति को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराए ।

तभी पत्नी को उसकी सहेली जो कि राजकीय महाविद्यालय कोटा बाग एंटी ड्रग  ‌‌ प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य हैं , वह मिलती है और वह यह वादा करती है कि वह उसके पति को समझाएगी और समझाने में सफल भी होगी।

अगले दिन सहेली के घर यह छात्रा आती है ,और उसके पति को नशे से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से बताती है। अपनी तमाम दलीलें उसे देती है। अपने तमाम अनुभव से अवगत कराती है । राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग की एंटी ड्रग प्रकोष्ठ के तहत जो भी उस छात्रा ने सीखा है ,वह समस्त अनुभव वहां पर बताती है। इन सब बातों का असर यह होता है कि पति का हृदय परिवर्तन हो जाता है। वह नशे को छोड़ने की शपथ लेता है। और एक सुखद वैवाहिक जीवन जीने की सौगंध खाता है।

नुक्कड़ नाटक मैं प्रमुख पात्रों में मीनाक्षी पांडे, जितेश तिवारी ,बबीता बिष्ट ,प्रियंका गजरौला ,गुंजन पांडे ,रजनी , दीक्षा प्रमुख रहे ।

नुक्कड़ नाटक के दर्शक दीर्घा में ग्राम सयात के ग्रामीण ,राहगीर, प्राथमिक विद्यालय सयात के छात्र-छात्राएं ,उनके शिक्षक, राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग का छात्रसंघ, राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग के छात्र-छात्रा, प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत ,नोडल अधिकारी डॉ हरीश चंद्र जोशी, डॉ दिनेश व्यास ,डॉ सुनीता बिष्ट , डॉक्टर विनोद कुमार उनियाल डॉक्टर बिंदिया राही सिंह, भुवन चंद्र भट्ट,  गोधन सिंह प्रमुख रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-