Breaking News

दिल्ली:भगवान हनुमान के वेश में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा पार्टी कार्यकर्ता,लगे बजरंग बली की जय के नारे, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2023)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाये। बजरंग दल को बैन करने की कांग्रेस की कथित घोषणा के बाद भाजपा ने भगवान हनुमान का विरोध करने का कांग्रेस पर संगीन आरोप लगाया था।

आज जब कर्नाटक के चुनाव नतीजों के रूझान में कांग्रेस को बढ़त मिली है तो कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में जश्न का माहौल बना हुआ है। यहां तक कि एक कार्यकर्ता भगवान बजरंग बली के वेश में पार्टी मुख्यालय पहुंचा जहां बजरंग बली की जय के नारों के साथ उसका स्वागत किया गया।

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में घोषणा की थी कि उसकी सरकार आने पर वह पीएफआई की तर्ज पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देगा। भाजपा ने कांग्रेस की इस घोषणा को भगवान हनुमान से जोड़कर इसे राजनीतिक रंग देने और प्रचार अभियान के दौरान हिंदु वोटरों को लुभाने की कोशिश की थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-