Breaking News

हल्द्वानी:मोटाहल्दू बाइपास रोड पर सुबह सुबह बाघ की दहाड़, स्कूली बच्चों को लेने जा रहे टेंपो चालक ने बनाया वीडियो, देखिए

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2023)

मोटाहल्दू (हल्द्वानी)। यहां आज सुबह स्कूली बच्चों को लेने जा रहे एक टेंपो चालक ने मोटाहल्दू बाईपास रोड के किनारे जंगल में घूमते और दहाड़ते बाघ का वीडियो बना लिया।

जयपुर वीसा निवासी हिमांशु का दावा है कि रोज की तरह यहां बरेली रोड से रामपुर रोड को जोड़ने वाले बाइपास से शेमफोर्ड स्कूल के  बच्चों को लेने जा रहा था। सुबह लगभग साढ़े छह बजे हिमांशु ने रोड के किनारे जंगल में बाघ की दहाड़ सुनी। बाघ की दहाड़ सुनकर हिमांशु ने टेंपो रोक दिया और चुपचाप अपने मोबाइल से जंगल में दहाड़ रहे बाघ का वीडियो जूम करके बना लिया। हिमांशु ने बताया कि पहले तो उसे डर लगा लेकिन बाघ सड़क से काफी दूर था। इसलिए उसकी हिम्मत बढ़ गई और उसने चुपचाप बाघ का वीडियो बना लिया। ये जानकारी खुद टेंपो चालक हिमांशु ने दी है।

डिस्क्लेमर-जैसा कि टेंपो चालक हिमांशु ने बताया कि ये वीडियो आज का है। शब्द दूत इस वीडियो का आज का होने की पुष्टि नहीं करता।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-