Breaking News

काशीपुर: रागिनी दसौनी के घर बधाई देने वालों का लगा तांता, सीबीएसई इंटर परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, देखिए रागिनी से हुई बातचीत का वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2023)

काशीपुर। सीबीएसई की इंटर परीक्षा में समर स्टडी हाल की छात्रा रागिनी दसौनी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। रागिनी की इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार और विद्यालय वरन् शहर के तमाम लोगों ने खुशी जताई है। सैनिक कालोनी स्थित रागिनी दसौनी के निवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शब्द दूत की टीम ने रागिनी दसौनी के घर पहुंच कर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनसे तथा उनके परिजनों से बातचीत की। रागिनी दसौनी का कहना है कि उन्हें अच्छे नंबर आने की उम्मीद तो थी पर इतने मार्क्स भी आयेंगे यह नहीं सोचा था। रागिनी दसौनी कहती हैं कि वह आमतौर पर प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करती है हालांकि परीक्षा के दिनों में दस घंटे तक वह अध्ययन करती रहीं हैं। उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाकर आईएएस बनने का है।

दादा और दादी के साथ रागिनी दसौनी

रागिनी के दादा अपनी पोती की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं। उनका कहना है कि आम लड़कियों की तरह रागिनी कम शरारती है। जहां तक पढ़ाई का सवाल है उसे कभी भी इसके लिए परिजनों को उस पर दबाव बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। रागिनी की माता सोनी दसौनी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। रागिनी की मां बताती है कि उसे पढ़ाई के अलावा नृत्य और संगीत का शौक है। लेकिन परीक्षा के दौरान वह अपना ध्यान केवल पढ़ाई पर ही केन्द्रित रखती है।

रागिनी दसौनी के पिता दिनेश दसौनी भारतीय स्टेट बैंक की लाइफ इंश्योरेंस शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उधर आज पूरे दिन दिनेश दसौनी के निवास पर मीडिया कर्मियों तथा सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का तांता लगा हुआ है।हर कोई रागिनी की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देने पहुच रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल, नितिन कौशिक,हनीफ गुड्डू, सचिन नाडिग समेत तमाम लोग उनके निवास पर पहुंचे। वहीं देवभूमि पर्वतीय महासभा की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना आदि ने भी रागिनी दसौनी को बधाई दी है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-