Breaking News

आर्टिफिशियल ज्वैलरी शॉप के सेल्समैन के साथ एडीएम की दबंगई, वीडियो हो रहा वायरल देखिए

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2023)

गाजियाबाद । यहां  एक प्रशासनिक अधिकारी की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में  एक एडीएम ने अपने साथियों के साथ  आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर  दो सेल्समैन के साथ मारपीट की। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार यहां दो दिन पहले बिजनौर में तैनात एडीएम की पत्नी खरीदारी के लिए गई थीं। बताया गया है कि उनका किसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। घर पहुंचने पर महिला ने अपने एडीएम पति को मामले की जानकारी दी, तो एडीएम ने गाजियाबाद पुलिस को फोन लगाकर दुकानदार की शिकायत की।

दुकान पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को उठा लिया। पूरे एक दिन थाने में बैठाए रखा। इसके बाद लिखित माफीनामे के बाद दोनों को छोड़ा। इसके बाद भी जब अधिकारी का मन नहीं भरा तो वो दो अन्य लोगों के साथ खुद दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों सेल्समैन के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए मारपीट की।

वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एडीएम अपने दो साथियों के साथ दुकान में पहुंचे हैं। कुछ देर बात के बाद एडीएम के दो साथियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों एक युवक हाथ जोड़कर कुछ कहते हुए भी दिखाई दे रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-