@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई, 2023)
इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होने पहुंचे हैं। अधिकतर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान जहां पदाधिकारियों की लड़ाई चर्चा बन गई वहीं आज पूर्व सीएम हरीश रावत भी सुबह से सोशल मीडिया पर छाए हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने हैंडपंप के पानी से स्नान किया जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक व्यक्ति हैंडपंप से पानी खींच रहा है जबकि हरीश रावत नहा रहे हैं। यही नहीं इसके बाद उन्होंने धरना स्थल पर बैनर के सामने ही पूजा अर्चना की। जिसमें हरीश रावत धार्मिक पुस्तक लिए हुए हैं और पाठ कर रहे हैं और उन्होंने मंत्रों का जाप भी किया। साथ ही धरना स्थल पर ही योगा भी किया और इसके बाद वहीं पर नाश्ता आदि भी किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal