Breaking News

हेली सेवा से केदारनाथ जाने वालों की हेलिपैड पर भी होगी स्वास्थ्य जांच

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई, 2023)

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की अब हेलिपैड पर भी स्क्रीनिंग यानी स्वास्थ्य जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक 11 जगह कियोस्क सेंटर खोले जाएंगे। इनमें से सात केदारघाटी से केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा के हेलिपैड पर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों पर प्रारंभिक जांच रक्तचाप, शुगर, ऑक्सीजन, धड़कन जांची जाएगी। यहां जांच के दौरान किसी यात्री को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आती है तो उसका प्राथमिक उपचार किया जाएगा।

एक सप्ताह में इन कियोस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही सोनप्रयाग सहित अन्य दो पैदल मार्गों पर भी दो-दो कियोस्क सेंटर लगाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक यात्री का डेटा बैंक बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। ताकि इसके हिसाब से आगामी यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकें।

चारधाम यात्रा में यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हंस फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरिद्वार में सात, ऋषिकेश में सात, उत्तरकाशी में सात, बड़कोट में छह, चमोली के पांडुकेश्वर में छह और गोविंदघाट में छह कियोस्क लगाए जाएंगे।

चारधाम यात्रा में अधिक से अधिक यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए हरिद्वार से सोनप्रयाग और ऋषिकेश से पांडुकेश्वर तक कियोस्क सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। एक सप्ताह में सभी कियोस्क का संचालन शुरू हो जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-