Breaking News

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, मृतकों की संख्या हुई नौ

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मई, 2023)

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यमुनोत्री धामी की यात्रा में हृदय गति रुकने से मृतकों की संख्या अब नौ हो गई है। वहीं, एक यात्री की मौत पहाड़ी से आए पत्थर लगने के कारण हुई है।

जानकारी के अनुसार, संजना बाई पंवार(75) पत्नी नाथू सिंह पंवार निवासी गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ रविवार को यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया।

संजना बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर बालासाहेब डेगडु जैन (73) पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासिक अपने साथियों के साथ यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर रहे थे। पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप वह अचानक बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-