Breaking News

खूंखार हुए आवारा कुत्तों ने भेड़ों के झुंड पर हमला किया, किसी का नोचा पैर तो किसी की गर्दन धड़ से कर दी अलग, 10 की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (28 अप्रैल, 2023)

आगरा के कस्बा खेरागढ़ में आवारा कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। क़स्बा की पुरानी तहसील के पास पशुपालक संजय पाल के भेड़ों के बाड़े में बुधवार की शाम कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में 10 भेड़ें मर गईं, जबकि 25 से अधिक घायल हो गईं। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तहसील प्रशासन को इससे अवगत कराया है।

खेरागढ़ की पुरानी तहसील के पास एक बाड़े में 60 भेड़ थीं। शाम करीब 5 बजे अचानक कुछ कुत्तों ने उनकी भेड़ों पर हमला कर दिया। हमले में 10 भेड़ मर गईं। जबकि 25 से ज्यादा भेड़ घायल हैं। भेड़ों के मिमियाने की आवाज पर पशुपालक और आसपास के लोग दौड़े।

कुत्तों का भेड़ों पर हमला देख लोग सन्न रह गए। किसी तरह लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद स्थानीय एक पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल भेड़ों का उपचार कराया गया। साथ ही पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने राजस्व का मामला बताते हुए राजस्व निरीक्षक को इसकी जानकारी दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-