Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२७ अप्रैल २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बृहस्पतिवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – सप्तमी दिन – ०१:२२ मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – पुनर्वसु दिन – ०६:५१ मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – धृति दिन – ०८:५४ मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – ०१:२२ मि. से रात्रि – ०२:१३ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – अश्विनी।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से – ०३:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:३८ मि.।
सूर्यास्त – ०६:३० मि.।
व्रत – श्रीगंगा सप्तमी।
पर्व – श्रीगंगा सप्तमी मध्याह्न में माँ गंगा की उत्पत्ति।

आज विशेष

श्रीगंगा सप्तमी,मध्याह्न में माँ गंगा की उत्पत्ति सर्वत्र श्रीगंगा पूजन,निम्ब सप्तमी,कमल सप्तमी,शर्करा सप्तमी,सर्वार्थ सिद्धि एवं यायी जययोग दिन – ०६:५१ मि. तक उपरांत गुरु पुष्य एवं सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रात।

कल विशेष

श्रीदुर्गाष्टमी व्रत,श्री अन्नपूर्णा व्रत,श्री बगलामुखी जयंती,भरणी नक्षत्र का सूर्य दिन – ०८:५९ मि. से,स्थायी जययोग दिन – ०९:२३ मि. तक।

राशिफल

मेषराशि – आज दिन अच्छा है दिनचर्या में बदलाव संभव है।लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें सफलता मिलेगी।नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है।परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज दिन कम ठीक है अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा।किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें।पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें,रुका धन मिलेगा,धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज निर्णय सोच समझ कर करें।व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा।मान-सम्मान बढ़ेगा।योजनाएं फलीभूत होंगी।लेनदेन की पूर्णता होगी।उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी।

कर्क राशि – आज मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा।व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश,सफलता मिलने के योग है।संतान से मदद मिलेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि – आज लाभ संभव है,कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे।धन प्राप्ति के योग हैं व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा।पुराने विरोधी सक्रिय होंगे।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है,दोस्तों से लाभ होगा।पारिवारिक सुलझेगें।कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा।आर्थिक तंगी दूर होगी

तुला राशि – आज दिन श्रेष्ठ है।व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा।बुद्धि से कार्य में सफलता के योग।पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा बनाएं रखें।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिश्रित है,जीवनसाथी की मदद से कार्य पुरे होंगे।जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निर्वहन करें।राज्यपक्ष में प्रभाव बढ़ेगा।विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि – आज वाक् चातुर्य से काम पुरे होंगे।व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी।निवेश करने में शीघ्रता न करें।आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है।शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर राशि – आज दिन का प्रारंभ अच्छा होगा।दोस्तों के साथ समय बीतेगा।शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा।नवीन उपलब्धि होगी।

कुंभ राशि – आज कार्यों में अवरोध हो सकता है।आर्थिक लाभ होने की संभावना है।परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे।संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

मीन राशि – आज अपनों से कष्ट मिल सकता है।उदेश्य की पूर्ति हेतु प्रयास में आलस्य व विलंब न करें।भूमि संबंधित की समस्याओं का समाधान होगा। र्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-