Breaking News

आप की शैली ओबराय दिल्ली नगर निगम की मेयर बनीं, भाजपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर निर्विरोध हुआ चुनाव

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अप्रैल 2023)

नई दिल्‍ली। दिल्ली मेयर चुनाव से बीजेपी के पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी की डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुनी गई। दिल्ली नगर निगम में आप सत्तारूढ़ है। महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे, जिनमें मौजूदा महापौर ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय थीं।

दिल्ली भाजपा ने नगर निगम महापौर एवं महापौर चुनाव से पीछे हटने करने का निर्णय लिया। पार्टी ने बताया कि ऐसा इसलिए किया किया गया, क्योंकि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी स्थाई समिति एवं वार्ड समितियों का गठन नहीं होने दे रही है। जिस कारण नगर निगम में कोई कार्य नहीं हो पा रहा। भाजपा ने महापौर के लिए शिखा राय और उपमहापौर के लिए सोनी पांडे का नामांकन भरा गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-