Breaking News

कर्नाटक चुनावों से पहले राहुल गांधी का बड़ा एलान, कहा- केंद्र में आते ही हटा देंगे जीएसटी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल, 2023)

कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। सभी दल चुनाव जीतने के लिए रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार केंद्र में आती है तो हम जीएसटी हटा देंगे।

बेलगावी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गन्ना किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार आज सिर्फ दो-तीन व्यापारियों पर फोकस कर रही है। लेकिन ध्यान की अधिक जरूरत किसानों, मजदूरों और वेंडर्स को है। बड़े कारोबारियों को आसानी से लोन मिल जाता है, अदाणी जी, अंबानी जी के पास लाखों-करोड़ों का लोन है। वह जैसे बैंक में जाते हैं, वैसे ही उन्हें पैसा मिल जाता है। अगर उन्हें कोई मुश्किल हो जाए और वह चुका न पाएं तो आसानी से माफ भी हो जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-