Breaking News

काशीपुर: राष्ट्र भारती की पुस्तक श्रमिक दिग्दर्शिका का विमोचन

@शब्द दूत ब्यूरो,(24अप्रैल 2023)

काशीपुर। तारावती सरोजनी देवी बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्र भारती द्वारा निर्मित पुस्तक श्रमिक दिग्दर्शिका का विमोचन हुआ।

राष्ट्र भारती द्वारा निर्मित इस पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र नागर ने की।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्रांत सहसेवा प्रमुख सुरेश सुयाल ने कहा की यह पुस्तक सभी के लिए उपयोगी है। सभी इस पुस्तक से लाभ लेंगे। इससे श्रमिकों का सशक्तिकरण बढ़ेगा और समाज में समरूपता व समरसता आएगी ।राष्ट्र भारती अध्यक्ष एवं मंत्री ने सभी उपस्थित लोगों का और इस पुस्तक के निर्माण में सहयोगी सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यह घोषणा की कि प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी यह पुस्तक शीघ्र निर्मित होगी। कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंधक दीपक मित्तल कुमाऊँ संयोजिका श्री मति शैली शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष छविदत्त जोशी प्रदेश मंत्री सुनील रोहेल, प्रांत कोषाध्यक्ष विक्रम चौधरी ,प्रांत संयोजक अश्वनी शर्मा ,कुमाऊं संयोजिका श्रीमती शैली शर्मा ,नगर अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष तूलाराम चौहान ,नगर संयोजक ज्योतिर्मयी बिष्ट ,मनोज प्रजापति ,दीपक रावत, अंगद गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री मोहित विश्नोई एवं अश्वनी शर्मा ने संयुक्त रूप से  किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-