@शब्द दूत ब्यूरो (23अप्रैल 2023)
केदारनाथ । केदारनाथ में एक दुखद हादसा आज दोपहर हुआ। एक अधिकारी की सेल्फी लेने के दौरान मौत हो गई।
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के जीएम फाइनांस कंट्रोलर अमित सैनी की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर की पंखी उनका सिर कट टकरा गया। इससे उन्हें ऐसी चोट आई, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। केदारनाथ धाम के हेलीपैड पर यह दुर्घटना सामने आई है। जीएम फाइनेंस कंट्रोलर अमित सैनी हेलीकॉप्टर चलने के दौरान सेल्फी लेने लगे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हुई इस दुर्घटना ने सनसनी मचा दी है।
प्रशासन की ओर से आई जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के ब्लेड से कट कर दर्दनाक मौत हो गई। अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड के निरीक्षण के लिए केस्ट्रेल एविएशन के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए थे। हेलीपैड पर उतरते समय हेलीकॉप्टर की ब्लेड की चपेट में आने से अमित सैनी की मौत होने की बात कही गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal