@शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2023)
काशीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा श्री राम चन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टफुलनेस के सहयोग से तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का शुभारम्भ मेयर श्री मती ऊषा चौधरी ने किया जिसमें सी एम भण्डारी और आर सी शर्मा द्वारा योग और मेडिटेशन की बारीकियों पर चर्चा की गई और योगा अभ्यास कराया गया। ज्ञान सरीन, डॉ आलोक टंडन , डॉ रेनू टंडन , डॉ अनिल लुम्बा, उमा लूम्बा कपूर सुनीता चक्रपाणि ,राजेश तिवारी व ऋषिराज चक्रपाणि द्वारा ध्यान कराया गया।इ स दौरान हुई विस्तृत चर्चा में तीनों दिन लगभग 500 लोगो ने इसका निशुल्क प्रशिक्षण लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ रवि सिंधल डाक्टर गोयल डॉ इला मल्होत्रा डॉ नरुला ,मोना वात्सल ,रूबी चौहान, दयाशंकर, गौरव सक्सेना, अमित, श्री मती वीना मेहरोत्रा, कांडपाल , सी बी मौर्या, सूर्य प्रताप सहगल, पूनम सक्सेना आदि उपस्थित रहे
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal