Breaking News

काशीपुर: एनसीईआरटी की पुस्तकें न लगाने वाले 24 विद्यालयों को दिया नोटिस, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें वापस न करने पर होगी कार्रवाई,खंड शिक्षा अधिकारी की स्कूलों को कड़ी चेतावनी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2023)

काशीपुर। एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदवाने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि कुछ विद्यालयों में एनसीईआरटी का स्लेबस के बावजूद अभिभावकों से निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने को विवश किया जा रहा जिससे अभिभावकों को नुक़सान हो रहा है और शासन के निर्देशों का उल्लघंन किया जा रहा। विभाग ने ऐसे स्कूलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।

खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी ने बताया कि काशीपुर विकास खंड में कुल 335 विद्यालय हैं जिनमें से 179 निजी विद्यालय हैं। खंड स्तर पर तीन टीमें बनाई गई है जो कि विद्यालय में जाकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जांच टीमें 52 विद्यालयों में जांच कर चुकी हैं। इस दौरान 24 विद्यालयों में एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदवाने का मामला सामने आया है। इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है कि छात्रों को इन किताबों के बजाय एनसीईआरटी की पुस्तकें खरीदवाई जायें और इन पुस्तकों को वापस कराया जाये।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि किताबें वापस न लेने वाले स्कूलों के साथ साथ बुकसेलर के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में टीम लगातार छापा मारकर ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर रहीं हैं जहां एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं पाई जा रही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-