Breaking News

बड़ी खबर:कालेज से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या,एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार दूसरा फरार

एक हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2023)

जालौन। कॉलेज से एग्जाम देकर लौट रही छात्रा को युवक ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्यारे मौके से फरार हो गए। लेकिन देर रात पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक हत्यारोपी को घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है।

घटनाक्रम के अनुसार रोशनी  राम लखन पटेल कॉलेज में बीए की छात्रा थी। बीते रोज वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान 2 आरोपियों ने उसे गोली मार दी। बाद में एसओजी ने आरोपियों की तलाश की। हत्या के दस घंटे बाद  ऐट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचोखरा रोड पर हत्यारे से एसओजी पुलिस की मुठभेड़ हो गई।‌‌इस  मुठभेड़ में मुख्य आरोपी राज अहिरवार घायल गया और दूसरा आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। आरोपियों ने छात्रा को देशी पिस्टल से गोली मारी थी और घटना के बाद वह पिस्टल को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे।

हत्या के पीछे जो कहानी सामने आई उसके मुताबिक आरोपी राज और छात्रा एक दूसरे को जानते थे। राज युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा शादी से इंकार कर रही थी और उससे दूरी बना ली थी। इसी रंजिश में आरोपी राज ने अपने कजिन के साथ मिलकर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया और उसे वारदात में इस्तेमाल बाइक की नंबर प्लेट बरामद करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीन ली और फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी और आरोपी घायल हो गया। हालांकि, उसका साथी फरार है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, मेला बना मातम

🔊 Listen to this पहले दर्शन” की होड़ और अव्यवस्थित भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-