Breaking News

काशीपुर:एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस ने  ग्रामीणों के बीच मनाई अंबेडकर जयंती

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2023)

काशीपुर।  एसआरएफ फाऊंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस ने गोपीपुरा और जुडका गांव के समुदाय में स्थानीय लोगों के साथ अंबेडकर जयंती मनाई। जिसमें बड़ी संख्या में समुदाय से बच्चों, बड़ो आदि ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  इस दौरान बच्चों को डॉक्टर अंबेडकर  से संबंधित एक शॉर्ट वीडियो फिल्म स्मार्ट टीवी के द्वारा दिखाई गई ।   साथ ही बस में पिछले कुछ दिनों से चल रहे कंप्यूटर बेसिक कोर्स के समापन के अवसर पर बच्चों को बीसीएलसी सर्टिफिकेट भी दिया गया एवम बच्चो के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई ।

बाद में जु़डका ग्राम में भी स्थानीय लोगो के साथ डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्थानीय लोगो को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित एक फिल्म दिखाई गई ।

कार्यक्रम के समापन के बाद स्थानीय लोगो ने जागरूकता कार्यक्रम के लिए एसआरएफ फाउन्डेशन और एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर की सीएसआर टीम का आभार जताया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-