Breaking News

आज तड़के हुआ भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी,13 की मौत,कई घायल, बचाव दल मौके पर

बचाव दल मौके पर पहुंचे

@शब्द दूत ब्यूरो (15अप्रैल 2023)

पुणे । यहां एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इसमें 13 लोगों की मौत हो गई, और 25 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद जब लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। बस में कई लोग सवार थे, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये हादसा आज सुबह चार बजे पुणे के लोनावाला के पास खंडाला घाट इलाके में शिंद्रोपा मंदिर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां से गुजर रही एक बस साइड बैरियर तोड़कर लगभग 500 फीट गहरी घाटी में जा गिरी। यह बस मुंबई से पुणे की ओर जा रही थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-