@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2023)
काशीपुर। गिरीताल रोड पर बनाये गये स्पीड जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन स्पीड ब्रेकर पर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।
स्पीड ब्रेकर पर बीते रोज हुई दुर्घटना की खबर शब्द दूत में प्रकाशित होने के बाद एक और दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। हालांकि ये वीडियो लगभग दो माह पुराना है। वीडियो में एक स्कूटी चालक खतरनाक ढंग से दुर्घटनाग्रस्त होता नजर आ रहा है।
दरअसल इस रोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर तकनीकी रूप से गलत बने हुए हैं वहीं जहां पर स्पीड ब्रेकर हैं वहां कोई निशान या रिफ्लेक्टर उन स्पीड ब्रेकर पर हैं। जिससे रात को ही नहीं दिन में इन स्पीड ब्रेकर का पता नहीं चलता जिससे ये दुर्घटनायें हो रही हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इन स्पीड ब्रेकर को ठीक किया जाये अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal