Breaking News

काशीपुर: सीपीयू ने मांगे “कागज” तो बहसबाजी शुरू कर दी वाहन चालकों ने,एक तो गलती और…. देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अप्रैल 2023)

काशीपुर। संदिग्ध और तेज प्रेशर हार्न बजाकर दोपहिया वाहन चालकों को आज यहां सीपीयू ने सबक सिखाया। चीमा रेलवे क्रासिंग पर पुरानी अनाज मंडी चौराहे पर आज सीपीयू ने दोपहिया वाहन चालकों की जांच का अभियान चलाया। सीपीयू के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में आज चले इस अभियान में दोपहिया वाहन चालकों को रोककर चैंकिंग की जा रही है। इस दौरान एक बिना नंबर की बाइक के संदिग्ध वाहन चालक को रोक कर उससे वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास कुछ नहीं मिला यहां तक कि वाहन के मालिक का नाम भी उसे पता नहीं था। सीपीयू ने उसके वाहन को लेकर सीज कर दिया। सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि ये अभियान पूरे दिन चलेगा।

कुछ वाहन चालक इस दौरान सीपीयू कर्मियों से बहसबाजी भी करते नजर आए।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-