Breaking News

काशीपुर एक्सक्लूसिव:मेयर पद की दावेदारी पर वरिष्ठ भाजपा नेता के. के. अग्रवाल ने कही बड़ी बात,शहर के अवरूद्ध विकास से हैं दुःखी, देखिए वीडियो में पूरा साक्षात्कार

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल 2823)

काशीपुर।‌‌ वरिष्ठ भाजपा नेता के के अग्रवाल एडवोकेट पिछले कई वर्षों से शहर के विकास को लेकर आहत हैं। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और स्थानीय जनता की जागरूकता के अभाव में यह शहर आज भी पिछड़ा हुआ है।

आज शब्द दूत से हुई एक बातचीत में शहर के अवरुद्ध हो चुके विकास को लेकर उन्होंने विस्तार से बात की। के के अग्रवाल कहते हैं कि शिक्षा की बात हो या स्वास्थ्य सुविधा की, कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि विकास हुआ है। वर्षों पहले से जो कालेज यहां थे आज भी वही है। एक डिग्री कालेज है वह भी शहर से चार किलोमीटर दूर है। अब तक शहर के भीतर एक डिग्री कालेज छात्रों का होना चाहिए था।  उनका मानना है कि हमारे जनप्रतिनिधि इस सबके लिए पहल ही नहीं करते। चुनाव जीत कर कुर्सी पर बैठ जाने को विकास नहीं कहते। वहीं स्वास्थ्य सुविधा के हालात पर के के अग्रवाल एडवोकेट काफी व्यथित नजर आये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक सरकारी अस्पताल तो है पर चिकित्सा सुविधा के नाम पर शहर की जनसंख्या को देखते हुए वह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों और स्वास्थ्य उपकरणों का अभाव बना रहता है। जिससे यह सरकारी चिकित्सालय नागरिकों को सुविधा दे पाने में अक्षम है।

हालांकि भाजपा नेता के के अग्रवाल एडवोकेट ने काशीपुर के विकास की दौड़ में पिछड़ने के लिए स्थानीय जनता को भी कुछ हद तक जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को चुनने के बाद जनता को उनसे सुविधाओं को लेकर हक के साथ कहना चाहिए लेकिन इस मामले में जनता जागरूक नहीं है जिस वजह से जनप्रतिनिधियों की उदासीनता बनी है और अन्त में खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर के के अग्रवाल एडवोकेट ने मेयर ऊषा चौधरी के कार्यकाल की सराहना की। हालांकि शहर में आवारा घूमती गायों को लेकर वह काफी नाराज़ थे। उन्होंने नगर निगम को सुझाव देते हुए कहा कि पूर्व की भांति खोड़ की व्यवस्था लागू की जाये ताकि आवारा गाय या अन्य पशुओं पर लगाम लग सके।

मेयर पद की खुद की दावेदारी को लेकर भाजपा नेता के के अग्रवाल एडवोकेट ने साफ इंकार करते हुए कहा कि 81 वर्ष की अवस्था में वह आज की राजनीति में लगने वाले बदनामी के दाग से बचना चाहते हैं। अलबत्ता भाजपा नेता ने इतना जरूर कहा कि मेयर इस बार भी भाजपा का ही बनेगा। मेयर पद के लिए आप किसको वरीयता देंगे? इस सवाल के जबाव में इस सवाल का जबाब दे पाना उनके लिए संभव नहीं है। लेकिन पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह उसका समर्थन करेंगे।

 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-