Breaking News

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिये क्या हुआ आज?

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2023)

नयी दिल्ली। सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को आज बड़ी राहत मिली। मोदी सरनेम वाले मामले में मिली दो साल की सजा मिलने के बाद आज राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने उन्हें सुनवाई के लिए तीन मई की तारीख दी साथ ही उनकी जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी।

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में अपील करने के लिए सूरत पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी  सूरत आईं। सूरत कोर्ट ने राहुल को 13 अप्रैल तक जमानत दे दी।  उनकी सजा के खिलाफ सुनवाई के लिए तीन मई की तारीख दे दी।

उधर भाजपा ने इस दौरान भीड़ पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग अपील के नाम पर हुड़दंग करने जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि यह राहुल गांधी के साथ उनकी एकजुटता है।

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-