@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2023)
काशीपुर। आज यहां जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर का जन्म दिन समारोहपूर्वक और शोभा यात्रा तथा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
मौ पक्काकोट स्थित श्री जैन मंदिर में प्रातः पूजा अर्चना तथा महावीर के आदर्श और उपदेशों को याद किया गया।
जैन समाज के द्वारा भगवान महावीर के जन्मोत्सव कार्यक्रम को जनकल्याण एवं व्रत महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान जैन समाज के द्वारा एक रथयात्रा का भी आयोजन किया गया। नागनाथ मंदिर के पास स्थित मंदिर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की प्रबन्ध समिति के द्वारा मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ग्यारह बजे मानपुर रोड एक रिसॉर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें भगवान महावीर के उपदेशों पर कविता पाठ व अन्य भजन के आयोजन हुये।
कार्यक्रम के आयोजकों और जैन समाज के कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष योगेश जैन के मुताबिक जैन समाज की नहीं बल्कि समाज के अन्य वर्ग के लोग भी भगवान महावीर जयंती जन्मोत्सव को उनके साथ मिलजुल कर मना रहे हैं। आज सुबह दिगंबर जैन मंदिर में प्रभात फेरी के साथ दिन भर चलने वाले कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया गया।
बाद में दोपहर में 2:00 बजे से रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा के दौरान श्रीजी रथ में सवार होकर पूरे शहर में भ्रमण कर चीमा चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, मेन बाजार होते हुए 7 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आकर समाप्त हुई। रथ यात्रा के बाद श्रीजी का अभिषेक करने के बाद उन्हें स्थापित किया गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
