Breaking News

काशीपुर चैती मेला:भारी वाहन प्रतिबंध और महिला की दुर्घटना में मौत से पुलिस की बदली हुई यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह?आज सुबह हुआ दर्दनाक हादसा

मृतका बबीता का फाइल फोटो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2023)

काशीपुर। चैती मेले में मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे दंपत्ति की बाइक को रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यहां बता दें कि चैती मेले के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में एसएसपी के आदेश पर जो बदलाव किये गये थे यदि अमल में लाये गये होते तो  शायद यह दर्दनाक हादसा न होता। दरअसल मेले के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध है।

घटना आज सुबह की है। मौ कानूनगोयान निवासी संजय वर्मा अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक से चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे श्यामपुरम मोड़ पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बबीता वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद आईटीआई थाना अध्यक्ष मृतका के पति से घटना की जानकारी लेने पहुंचे हैं।

ये थी यातायात व्यवस्था जो लागू की गई थी

 

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-