Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२ अप्रैल २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – द्वादशी समस्त (पूरे दिन रात्रि)।
नक्षत्र – मघा समस्त (पूरे दिन रात्रि)।
योग – शूल रात्रि – ०३:२२ मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – पूरे दिन रात्रि है|
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – रेवती।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से सायं – ०६:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:५५ मि.।
सूर्यास्त – ०६:१३ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – श्री विन्ध्यवासिनी देवी दर्शन पूजन यात्रा,श्रीविष्णु दमनकोत्सव।

आज विशेष

श्री विन्ध्यवासिनी देवी एवं भीमचण्डी देवी दर्शन पूजन यात्रा,श्रीविष्णु दमनकोत्सव,मदन द्वादशी,यमघंटयोग समस्त (पूरे दिन रात्रि)।

कल विशेष

सोमप्रदोष पुत्र प्राप्ति हेतु उत्तम व्रत,श्री अनंग त्रयोदशी व्रत उदया एवं सापूर्वा (पूर्व विद्धा) ग्राह्य,मदन पूजा।

राशिफल

मेषराशि – आज दिन अच्छा है मन प्रसन्न रहेगा।व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष राशि – आज दिन सामान्य है,धार्मिक यात्रा संभव है।संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है।शत्रुओं से सतर्क रहे।निवेश शुभ रहेगा |

मिथुन राशि – आज दिन ठीक नहीं है परिजन आपके कार्यों से नाखुश होंगे। सायंकाल तक कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से मन में उत्साह बढेगा।कानूनी विवाद संभव है।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है दिनचर्या में बदलाव होगा।भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है।व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

सिंह राशि – आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा।परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि – आज दिन मध्यम फलकारक है।संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा।किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी।लापरवाही से काम न करें।वाहन सुख संभव है।

तुला राशि – आज कार्यों में सफलता मिलने का योग है।आलस्य एवं छोटी सोच को त्यागें।व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।किए गए कार्य सफल होंगे।पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है।आय से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक राशि – आज आकस्मिक लाभ संभव है।प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी।परिश्रम से स्वयं के कार्यों में शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।मुकदमे में विजय मिलेगी।

धनु राशि – आज दिन शुभ है,पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी।कार्य में नवीनता का योग है।संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकर राशि – आज दिन ठीक है,मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।दूसरों के झंझटों में न पड़ें,कोई विशेष कार्य सिद्धि होगा।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है,बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें,अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।विरोधियों से सावधान रहें।

मीन राशि – आज दिन ठीक नहीं है,आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

काशीपुर :एस सी गुड़िया आईएमटी के बीसीए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2025) काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-