@शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2023)
काशीपुर। यहां एस.आर.एफ फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर का स्मार्ट शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह ट्रेंनिंग सेंटर एक बस में चल रहा हैं। इस डिजिटल बस द्वारा काशीपुर विकासखंड के 10 सरकारी स्कूलों और आस पास के समुदाय में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है।
यह प्रशिक्षण पिछले कई दिनों से चल रहा है। आज एस आर एफ फाऊंडेशन की स्मार्टशिक्षा प्रशिक्षण का यहां प्रतापपुर में बेसिक कंप्यूटर कोर्स का समापन किया गया। कोर्स में प्रशिक्षित बच्चों को इस अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डी. के. गंगवाल एवम शिक्षक आर. एस. रावत थे। एस आर एफ लिमिटेड काशीपुर की सीएसआर टीम भी इस मौके पर मौजूद थी। को आमंत्रित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डी के गंगवार ने बच्चों को वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा एवम डिजिटल शिक्षा के महत्व एवम उपयोगिता के बारे में समझाया गया।
कार्यक्रम में एस आर एफ लिमिटेड की सीएसआर टीम से प्लांट हेड राकेश राणा , राजाराम भगवानराव खरद, एचआर अंकित खुराना, एवम एचआर एडमिन प्रमोद कुमार , शाहनवाज, कमलेश और शीतल चौधरी एवम एस आर एफ फाउण्डेशन से निर्मल सिंह, मुहम्मद अर्श एवम अवतार सिंह रहे। कार्यक्रम मे एस आर एफ फाऊंडेशन और स्नाइडर फाउंडेशन के सहयोग से संचालित बेसिक इलेक्टिशियन ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गई।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
