Breaking News

भाजपा का जबाबी हमला: सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद, विदेश में देश का करते हैं अपमान, रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में राहुल पर जमकर साधा निशाना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2023)

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने जबाबी हमला करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर उनकी लोकसभा सदस्यता जाने के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

आज राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक पत्रकार वार्ता में ने कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं। सूरत कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें सजा सुनाई है। इस सजा पर वे या उनकी पार्टी चाहती तो स्टे ले सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी के चलते प्रक्रिया के तहत उनकी लोकसभा सदस्यता गई।

उन्होंने कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें बचाने के लिए 01 घंटे के अंदर सुप्रीम कोर्ट से स्टे लिया गया था। रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में पार्टी ने ऐसा नहीं किया। इससे साफ स्पष्ट होता है कि कर्नाटक चुनावों की दृष्टि से पार्टी इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आलोचना का मतलब गाली देना नहीं होता है। राहुल गांधी ने एक सरनेम का अपमान किया है। राहुल गांधी अकेले नहीं है जिनकी सदस्यता गई है। इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों की सदस्यता गई है। उसमें सभी पार्टियों के नेता है। भाजपा के नेताओं की भी सदस्यता गई है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारतीय लोकतंत्र का अपमान करते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं जिनकी सदस्यता गयी है। 32 सासंदों को अब तक अयोग्य घोषित किया गया है। उसमें भाजपा के भी सांसद हैं और अन्य दलों के भी हैं।

 

 

 

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-