Breaking News

बड़ी खबर:यौन शोषण के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली पुलिस पहुंची उनके घर, देखिये वीडियो क्या कहा पुलिस ने

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च 2023)

नयी दिल्ली। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं के यौन शोषण मामले में दिये गये बयान को लेकर पूछताछ करने के लिए आज दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची है।

बीती  16 मार्च को भी पुलिस उनके घर पर पहुंची थी लेकिन टीम को घंटों इंतजार करना पड़ा था। पुलिस ने उन्हें उनके बयान पर एक नोटिस भेजा था जिसक  जवाब न मिलने पर पुलिस राहुल गांधी घर जाकर पूछताछ करना चाहती है।पुलिस ने नोटिस में ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी मांगने के लिए भेजा है।

इस समय दो पुलिसकर्मी राहुल गांधी के घर के अंदर हैं। जबकि स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा, डीसीपी समेत दिल्ली पुलिस के कई अफसर भी उनसे बात करने के लिए मौजूद हैं।
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में आखिरी दिन राहुल गांधी नेकहा था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस भेजकर सवाल पूछा था कि वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने ऐसा कहा है.श। पुलिस ने राहुल से उन महिलाओं की डिटेल देने की लिए भी कहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-