Breaking News

बड़ी खबर:जिला निर्माण की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, सीएम ने की नये जिलों की घोषणा

राज्य के लोगों की दशकों पुरानी मांग स्वीकार कर सीएम ने बड़ा दांव खेला है।

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2023)

जयपुर।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में  कहा कि राज्य में 19 नए जिले बना दिए गए हैं। तीन नए संभाग बनाए गए हैं। अब राजस्थान में 52 जिले होंगे। सरकार नए बने जिलों का 2 हजार करोड़ से विकास करेगी।

चुनाव से पहले यह कांग्रेस सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।  जिसके चलते कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। सीएम गहलोत ने कहा कि हमें राज्य में कुछ नए जिलों के गठन की मांगें मिलीं। हमने इन प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था और हमें अंतिम रिपोर्ट मिल गई है। मैं अब राज्य में नए जिलों के गठन की घोषणा करता हूं।

जिन 19 नए जिलों को बनाने की घोषणा की गई है, उनमें अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, दूदू, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिणस, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, गंगापुर सिटी, केकड़ी, कोटपुतली, बहरोड़, खैरतल, नीमकाथाना , सांचोर, फलोदी, सलुंबर, शाहपुरा शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-