Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*०८ मार्च २०२३*

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – ०७:०२ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि – ०३:४७ मि. तक उपरांत हस्त।
योग – शुक्ल रात्रि – ०९:०५ मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह दिन – ०८:३० मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से – ०१:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:१४ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५४ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – होली,वसंतोत्सव।

आज विशेष

सर्वत्र होलिकोत्सव,धुरेड्डी,छारंडी, फागोत्सव,वसंतोत्सव,होलिका विभूति धारण,रतिकाम महोत्सव,सायं चूतकुसुमप्राशन,तैलाभ्यंग स्नान,मधुर पेय का पान,मिठाई वितरण,विविध हास्य विनोद आदि का आयोजन,चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में स्वपच,कोल,कलवार आदि का स्पर्श करके स्नान करने से समस्त व्याधियों का नाश होता है,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – ०३:४८ मि. से,फसली चैत्र मास प्रारंभ |

कल विशेष

यायी जययोग रात्रि – ०७:५४ मि. से रात्रि शेष – ०५:०२ मि. तक।

राशिफल

मेषराशि – आज का दिन उत्तम है ।धनलाभ एवं आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।संतान से शुभ समाचार मिलेंगे।परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृष राशि – आज संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे।समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।समय-समय पर घर के बुजुर्गो का ध्यान देते रहें।

मिथुन राशि – आज दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा अतः शांत रहें।दिनचर्या को बदलें।करीबी लोगों से धोखा मिलने की पूरी संभावना है सतर्क रहें।व्यय वृद्धि संभव है।मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क राशि – आज अपने व्यवहार पर ध्यान दें।कई लोग आप से नाराज हैं।रुका हुआ धन प्रयत्न करने पर मिल सकता है।यात्रा,निवेश व नौकरी लाभ देंगे।तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह राशि – आज परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को गती मिलेगी।व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

कन्या राशि – आज अपने काम पर ध्यान दें।दूसरों की निंदा करने से बचें।धार्मिक लाभ मिल सकता है।राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे।न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

तुला राशि – आज किसी बड़े कार्य की रूपरेखा बनेगी।दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे।वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।परिजनों से विवाद से बचें।नए दोस्त बनेंगे।असहाय लोगों की मदद करें उन्नति होगी।

वृश्चिक – आज समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकता है।कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु राशि – आज परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है।संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं बड़ा लाभ होगा।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

मकर राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी।किसी असहाय की मदद जरूर करें।दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी।परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे।जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें विजय होगी।

मीन राशि – आज सबसे अच्छा व्यवहार करें आपका व्यक्तित्व को और निखर सकता है।किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है।कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा।परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :पांच सड़कों के निर्माण को 3.40 करोड़ रूपये स्वीकृत करने पर महापौर दीपक बाली ने सीएम धामी का जताया आभार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2025) काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-