Breaking News

हल्द्वानी से बड़ी खबर: सीएम धामी की ऐतिहासिक घोषणा, समूह ग की सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त

@शब्द दूत ब्यूरो (01 मार्च 2023)

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बेरोजगारों के लिए आज एक ऐतिहासिक घोषणा की। सीएम धामी आज हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून लागू करने पर आयोजित आभार रैली में शिरकत करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि समूह ’ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो। सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाय। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे अर्थात् जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त कर दी जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि उच्च पदों में जहाँ साक्षात्कार आवश्यक हो, जैसे- पी०सी०एस० या अन्य उच्च पद वहां भी साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा। साक्षात्कार के अकों को भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार में किसी भी अभ्यर्थी को यदि 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा।

सीएम धामी की इस घोषणा से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।और राज्य के बेरोजगारों की सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता से भर्ती होंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-