Breaking News

काशीपुर: होली बैठक में गीत संगीत के साथ नाची महिलाएं, देखिए वीडियो महिला होल्यारों की मस्ती का

@शब्द दूत ब्यूरो (25 फरवरी 2023)

काशीपुर। कुमाऊं में होली से पूर्व होली गायन की बैठकों का दौर पूरे देश में प्रसिद्ध है। काशीपुर में अनेक स्थानों पर पुरूषों व महिलाओं द्वारा होली गायन की परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है।

आज़ यहां कृष्णा प्रणामी बिहार में श्री सिद्धेश्वर मंदिर में महिलाओं ने बैठकी होली का आयोजन किया। इस दौरान होली के परंपरागत गीतों के साथ ढोल तथा अन्य वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरी के बीच नृत्य कर होली गायन किया।

होली गायन बैठक में चंद्रा पांडे, डॉ शुभ्रा शर्मा,किरन लोहनी, पुष्पा पपनै, ज्योति खनुलिया,कमला सुयाल, मीनाक्षी भारद्वाज, सुनीता जोशी, रेखा गोस्वामी, आशा पाठक व हेमलता उपाध्याय समेत दर्जनों की संख्या में भाग लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-