Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२१ फरवरी २०२३*

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – प्रतिपदा दिन – १०:५३ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – शतभिषा दिन – १०:५० मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – शिव दिन – ०८:४४ मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – द्वितीय दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ रात्रि – ०३:५३ मि. तक उपरांत मीन।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०३:०१ मि. से – ०४:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:२५ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४३ मि.।
व्रत – योग्य संतान प्राप्ति हेतु १२ दिनात्मक पयोव्रत प्रारंभ।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

भागवत में वर्णित पयोव्रत प्रारंभ,उत्तम पुत्र प्राप्ति हेतु १२ दिन का पयोव्रत प्रारंभ जो फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा से द्वादशी पर्यन्त करना चाहिए,त्रिपुष्कर योग दिन – १०:५३ मि. से |

कल विशेष

श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती,फुलरिया दूज,रोगबाण समाप्ति दिन – ११:१६ मि. तक |

राशिफल

मेषराशि – आज किसी भी मामले में सोच समझकर फैसला लें अन्यथा हानि संभव है।व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा।शत्रु कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं अत: सावधान रहें।

वृष राशि – आज नये योजनाओं का प्रारूप बनेगा,अनजाने में हुई गलती से नुकसान सम्भव है अतः सावधान रहें।नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि – आज परिवारिक विवाद संभव है जिससे तनाव बढे़गा,सामाजिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि – आज श्रेष्ठ जनों से लाभ मिलेगा।कार्यसिद्धि होने से पराक्रम बढ़ेगा।व्यापार,व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे।धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा।कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी।आय से अधिक व्यय न करें।नियम का पालन करें सफल होंगे।

कन्या राशि – आज दिनचर्या में संयम बरतें।कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी।कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें।धैर्य रखकर काम करें।

तुला राशि – आज मर्यादा का ध्यान रखें।जीवनसाथी की भावनाओं को ध्यान दें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।व्यापार,नौकरी में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक राशि – आज कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी।वाणी पर संयम बरतें।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि – आज नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।व्यापारिक विवादों का निपटारा होने की संभावना है।उपहार एवं सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि – आज समय का ध्यान रखें,तथा परिवार की समस्या को अनदेखा न करें।व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है।व्यसनों को हावी न होने दें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है।

कुम्भ राशि – आज दिन शुभ है,मनोकामना पूरी होगी।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।कामकाज में सुधार होगा।वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे ।मौज- मस्ती में समय बीतेगा।

मीन राशि – आज व्यावसायिक मामलों में लाभ संभव है।धर्म में आस्था बढेगी।महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें।कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-