Breaking News

काशीपुर:घोटालों और पद के दुरूपयोग के आरोप में जी बी पंत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निलंबित

@शब्द दूत ब्यूरो (14 फरवरी)

काशीपुर। गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति द्वारा प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में समिति द्वारा  गठित जाँच समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट  गत दिवस 13 फ़रवरी को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारी, महानिदेशक शिक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला अधिकारी को प्रेषित कर दी है । गठित जाँच समिति द्वारा यह पाया गया कि पूर्व प्रधानाचार्य (अजय कौशिक) द्वारा इस इस प्रकरण में अपने पद का महा दुरुपयोग किया गया एवं खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका भी इस पूरे प्रकरण मे संदिग्ध है।

प्रबंधन ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा किये गये और भी कई घोटाले प्रकाश में आए हैं जिनकी आगे जाँच किया जाना आवश्यक है। इसी का संज्ञान लेते हुए गठित जाँच समिति द्वारा अजय कौशिक  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों और माननीय शिक्षा मंत्री को प्रेषित कर दिया गया है।।

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-