Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर: देवभूमि पर्वतीय महासभा की चुनावी प्रक्रिया पर लगी रोक

@शब्द दूत ब्यूरो (08 फरवरी 2023)

काशीपुर। उपनिबंधक फर्म सोसाईटीज एवं चिट्स, ऊधम सिंह नगर ने देवभूमि पर्वतीय महासभा की चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। बता दें कि देवभूमि पर्वतीय महासभा के चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई थी।

डॉ पंकज कुमार शुक्ल उपनिबंधक फर्म सोसाईटीज एवं चिट्स, ऊधम सिंह नगर ने देवभूमि पर्वतीय महासभा को लेकर काशीपुर में वीहित प्राधिकारी उपजिलाधिकारी के समक्ष चल रहे विवाद का निर्णय होने तक महासभा के चुनाव कराये जाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

स्थगनादेश के मुताबिक जब तक पूर्व कार्यकारिणी की वैधता पर फैसला नहीं आ जाता तब तक महासभा के चुनाव नहीं होंगें।

 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-