Breaking News

विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला है बजट :सीएम धामी, देखिए वीडियो क्या बोले

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी 2023)

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश बजट को विकसित भारत की मजबूती का बजट बताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र  के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन  द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2023-24 विकसित भारत के विराट संकल्प को एक नई मजबूती प्रदान करता अमृत काल का सर्वस्पर्शी एवं समावेशी बजट है।

प्राकृतिक कृषि एवं इससे संबंधित स्टार्टअप्स समेत पर्यटन व सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देता यह बजट निश्चित तौर पर उत्तराखण्ड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्यों में सम्मिलित करने हेतु एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने  130 करोड़ देशवासियों की अपेक्षाओं को मूर्त रुप प्रदान करने वाले इस जनकल्याणकारी बजट हेतु  प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री  का  आभार व्यक्त किया है।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-